राज्य

केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद आरके सिंह ने किया दर्जनो योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन

गुड्डू कुमार सिंह –आरा। प्रवास पर तरारी आए केन्द्रीय उर्जा राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) सह स्थानीय सांसद आरके सिंह ने रविवार को दुसरे दिन तरारी प्रखण्ड के अलग अलग पंचायतो में आठ योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। शिलान्यास की गई सभी योजनाओं का निर्माण सांसद निधि से होना है। हाल में ही इन योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। शिलान्यास किए गए योजनाओं मे जगजीवनापुर ,पनवारी ,सिकरौल तलाब में छठ घाट का निर्माण, सिकरहटा हरिला ,फतेहपुर में पक्की संडक व नाली का निर्माण,सहियारा में सामुदायिक भवन एवं चकिया पंचायत के बलुआ माध्यमिक विधालय में चाहरदिवारी सहित गेट निर्माण कार्य शामिल है। उद्धघाटन के दौरान उर्जा राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद आरके सिंह ने कहा कि हमारा देश आज मोदी जी के नेतृत्व में महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है।मोदी जी के आदेशनुसार हम सभी अपने क्षेत्र में किये गए वादों का पुरा कर अपने संकल्प को पुरा करने का प्रयास कर रहे ।साथ ही कई समस्याओ को तत्काल निवारण की बात कही

। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजय प्रकाश मिश्रा , जीला पार्षद सदस्य सह भाजपा महिला मंच के उपाध्यक्ष ,तरारी मध्य के जीला पार्षद राकेश सिंह ,किसान नेता छोटे सिंह विधासागर पाण्डेय ,युवा मोर्चा के जीला अध्यक्ष विभू जैन ,जीलाध्यक्ष दुर्गा राज ,जीला उपाध्यक्ष राकेश सिंह प्रो० अजीत सिंह ,पैक्स अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह ,पैक्स अध्यक्ष अवधेश लाल रौनक सिंह ,विनय सिंह ,वकील सिह,अंकित सिंह विधायक,मन्टू सिंह पकंज सिंह सुनील सिंह संजय सिंह ,मिक्का सिंह ,भरत सिंह ,उदय सिंह आदि उपस्थित थे। शिलान्यास के मौके पर सांसद ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता के साथ समझौता न करें। यदि गुणवत्तापूर्ण काम नहीं हुआ, तो संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई भी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!