पुलिस उपमहानिरीक्षक भागलपुर रेंज विवेकानंद निरीक्षक पहुंचे अमरपुर थाना।..

पटना डेस्क/ पुलिस उपमहानिरीक्षक भागलपुर रेंज विवेकानंद निरीक्षण में बुधवार को अमरपुर थाना पहुंचे।इस निरीक्षण के क्रम में बांका पुलिस कप्तान डॉक्टर सत्य प्रकाश उनके साथ मौजूद रहे।सर्वप्रथम पुलिस उप महानिरीक्षक को अमरपुर थाने में पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके उपरांत उन्होंने अमरपुर थाने में लंबित कांड की समीक्षा करते हुए मौजूद पुलिस अधिकारियों को विधि व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।अवैध घाटों पर पुलिस गश्ती बढ़ानेऔर टॉप 10 अपराधियों को सूचीबद्ध कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की बात कही।साथ ही साथ उन्होंने रात्रि में रोको टोको अभियान चलाने,दिन और रात की गस्ती में तेजी लाने सहित थाने में लंबित कांडों का अभिलंब निष्पादन करने का निर्देश दिया।उन्होंने प्रेस वार्ता कर बतलाया कि भागलपुर, कहलगांव,बांका और अमरपुर पुलिस द्वारा अवैध लोडिंग के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चला कर दो करोड़ रुपए राजस्व की प्राप्ति करी है।उन्होंने सभी अवैध घाटों पर पुलिस को सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया।इस मौके पर उनके साथ मुख्यालय डीएसपी विनोद कुमार,बौंसी एसडीपीओ अर्चना कुमारी, बांका एसडीपीओ विपिन बिहारी,बेलहर एसडीपीओ राज किशोर कुमार,पुलिस निरीक्षक मनीष,अमरपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा,एस आई विक्की कुमार, सतीश कुमार, राहुल सिंह, विजय कुमार दुबे,महिला दरोगा रश्मि कुमारी सहित थाने के सभी पुलिसकर्मी मौजूद थे।