किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : सांसद की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित, भारत जोड़ो यात्रा को लेकर किया चर्चा।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, किसानों की बदहाली, गिरती अर्थव्यवस्था, नफरत एवं घृणा के विरुद्ध में कांग्रेस का अभियान के तहत भारत जोरो यात्रा का किशनगंज सांसद डॉ मो जावेद आज़ाद के अध्यक्षता में जिला संयोजक अबसारुल हुसैन एवं सभी प्रखंड सांयोजक को सांसद ने माला पहनाकर सम्मानित किया और भारत जोड़ो यात्रा को लेकर चर्चा किया गया। वही मल्लिकाजुर्न खड़गे को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने पे सभी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर एवं आतिशवाजी कर खुशी मनाया। इसमें मुख्य रूप से कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण कुमार साह, जिला उपाध्यक्ष इमाम अली चिंटू, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मो० आज़ाद साहिल, अल्पसंख्यक अध्यक्ष शमशीर अहमद दारा, महिला जिला अध्यक्ष शाहजहां बेगम, जिला महासचिव सहबुल अख्तर, ठाकुरगंज प्रखंड अध्यक्ष उत्तम दास, युवा कांग्रेस जिला सचिव अब्दुल रहीम, महिला प्रखंड अध्यक्ष सहिदा बेगम, कांग्रेस नेता जुल्फेकार अहमद, महिला कांग्रेस नेत्री इला देवी, कांग्रेस नेता मो सुफियान, कोचाधामन सांसद प्रतिनिधि मो० गामा, युवा कांग्रेस नेता मो शौकत, आदि मौजूद रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button