
नवेंदु मिश्र
मेदिनीनगर – जनता दल (यूनाइटेड) पलामू जिला संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जिला अध्यक्ष मनोज कुमार दुबे द्वारा संगठनात्मक विस्तार किया गया है। इस क्रम में विभिन्न प्रखंडों के लिए प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
जारी प्रेस बयान में जिला अध्यक्ष मनोज कुमार दुबे ने बताया कि
प्रवीण कुमार तिवारी को मेदिनीनगर ग्रामीण प्रखंड का प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
दीप नारायण दुबे को चैनपुर प्रखंड का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है।
मोतीलाल मुंडा को रामगढ़ प्रखंड का प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि ये सभी नियुक्तियाँ पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने तथा पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुँचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नव-नियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
साथ ही उन्होंने सभी नव-नियुक्त प्रखंड अध्यक्षों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संगठन को मजबूती देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

