घटना/दुर्घटना

सड़क किनारे खड़े दो ट्रक जब्त, कई बार समझाने के बाद भी नहीं मान रहे थे चालक…

रांची//राजधानी रांची को जाम मुक्त करने को लेकर ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के आदेश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों का ताबड़तोड़ चालान काट रही है। वहीं, सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को भी जब्त किया जा रहा है। इतनी सख्ती के बाद भी कुछ लोग ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे। रांची के सदर थाना क्षेत्र के ओल्ड एचबी रोड स्थित कब्रिस्तान के आसपास सड़क किनारे अक्सर ट्रक पार्क कर छोड़ दिया जाता है। पुलिस ने कई दफा इन ट्रक के ड्राइवरों को समझा-बुझाया, पर वे गाड़ी पार्क करने से बाज नहीं आये। आखिरकार आज यानी शुक्रवार को सदर थाना के खेलगांव ट्राफिक पुलिस ने सड़क किनारे खड़े दो ट्रक को जब्त कर लिया और अपने साथ थाना ले गयी। खेलगांव ट्रैफिक थानेदार अवध बिहारी सिंह ने कहा कि सड़क किनारे खड़े इन ट्रकों के वजह से ट्रैफिक जाम लग रहा था। वहीं, फ्लाइओवर पर से गुजरने वालों को भी परेशानी हो रही थी। कई दफा समझाने पर भी ड्राइवर नहीं माने, इस चलते आज ट्रकों को जब्त कर लिया गया।

 

Related Articles

Back to top button