इस्लामपुर में हथियार के साथ दो और खुदागंज से लूट के वाहन के साथ दो लुटेरा गिरफ्तार

कार्यालय संवाददाता सोनू यादव
लूटकांड का पर्दाफाश, चार लुटेरा गिरफ्तार।
इस्लामपुर में हथियार के साथ दो और खुदागंज से लूट के वाहन के साथ दो लुटेरा गिरफ्तार
हिलसा (नालंदा):-
अनुमंडल क्षेत्र के अलग अलग थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार लुटेरा को गिरफ्तार किया है।लुटेरों के पास से हथियार और लूटी गई बाहन बरामद की गई है। पहली घटना खुदागंज थाना क्षेत्र की है जहां बुधवार की देर रात में चालक उपचालक को हथियार के बल पर बंधक बनाकर पिकअप भान लूट कर भाग रहे दो लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

लुटेरों के पास से लूट का पिकअप भान ,साढ़े सात हजार रुपए नगद एव मोबाइल बरामद किया है।जबकि दूसरी घटना इस्लामपुर थाना क्षेत्र की है जहां से पुलिस ने बुधवार की रात बाइक सवार दो सड़क लुटेरा को गिरफ्तार किया है जिसके पास से एक देशी कट्टा, दो गोली और बाइक बरामद है। उक्त दोनों घटना के बारे में हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया।उन्होंने बताया कि बुधवार को देर रात में गिरियक बाजार से मवेशी उतारकर पिकअप भान लेकर आ रहे थे, केवाली मोड़ के पास जैसे ही पिकअप लेकर पहुंचा की सड़क लुटेरों ने हथियार के बल पर गाड़ी को रोक दिया। चालक एव उपचालक को बंधक बनाकर बाहन लेकर भाग रहा था जिसकी सूचना मिलते ही खुदागंज थानाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर जिस सड़क से वाहन चोरी कर भाग रहा था उस सड़क नाकाबंदी कर दिया। इसी क्रम में पुलिस को देखते ही पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। उक्त लोग ने अपनी जान का परवाह किए बिना गया जिला के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के सोनसा गांव निवासी बाली प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र नंदू कुमार, नालंदा जिला के खुदागंज थाना क्षेत्र के अकुरी बाजार निवासी सतीश प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र टुनटुन कुमार उर्फ सोनू को लूटी गई चालक से साढ़े सात हजार रुपया एव बाहन के साथ गिरफ्तार किया गया है।

www.kewalsach.com
दूसरी घटना इस्लामपुर थाना क्षेत्र के स्नातक कॉलेज के पास बुधवार को देर रात्रि में लूट की घटना को अंजाम देने के फिराक में बाइक सवार लुटेरा जहानाबाद जिला के घोसी थाना क्षेत्र के अहियासन गांव निवासी रामेश्वर पासवान के पुत्र बब्लू कुमार,एव साहो विगहा निवासी चन्दन विन्द को पुलिस ने खदेड़ कर गिरफ्तार किया जिसके पास से एक देसी कट्टा दो गोली एव बाइक को बरामद किया गया है।इस सफलता में खुदागंज थानाध्यक्ष राजीव कुमार, इस्लामपुर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार,टुनटुन कुमार, राजब्बर,वसंत कुमार तिवारी, विन्दा कुमार, अरविंद कुमार, शशिकांत राय,आनंद कुमार समेत दोनो थाना के सशस्त्र बल मौजूद थे।



