अवैध आग्नेयास्त्र के साथ दो गिरफ्तार

श्रीधर पाण्डेय- समय करीब 17:00 बजे बेन थाना अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम अमियाबिगहा- बुल्लाविगहा के पास घेराबंदी कर एक स्कॉरपियो रजि० नंबर-BR 01FY-7455 को पकड़ा गया तथा उसका विधिवत् तलाशी लिये जाने के क्रम में बीच वाले सीट के नीचे एक 0.315 बोर का लकडी-लोहा निर्मित राईफल बरामद किया गया। जिसे विधिवत् जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया है एवं 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है। जिसके फलस्वरूप बेन थाना कांड संख्या – 44 / 23 दिनांक 29.03.2023 धारा-25 (1-b)a/26/35 Arms Act दर्ज किया गया है।
दोनो अभियुक्तो से पूछताछ कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। दोनो अभि० का अपराधिक इतिहास ज्ञात करने हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अपराधकर्मी का नाम व पता
कांड में प्राथमिकी अभियुक्त 1 मनोज कुमार पिता स्व० रामवरण प्रसाद सा० दहौडबिगहा 2- संजीत कुमार पिता राजवल्लभ प्रसाद सा० मेडीमथ दोनो थाना इस्लामपुर जिला नालंदा को गिरफ्तार किया गया है।
बरामदगी
1-एक 0.315 बोर का लकड़ी-लोहा निर्मित राईफल बरामद किया गया है।
छापामारी दल के सदस्य की विवरणी
1- पु०अ०नि० पवन कुमार, थानाध्यक्ष सिलाव।
2- स०अ०नि० विरझण राम, बेन थाना।
3- गृहरक्षक-2858 राजाराम प्रसाद, बेन थाना।
4- गृहरक्षक- 110980 शैलेन्द्र कुमार, बेन थाना ।
5- गृहरक्षक-110677 नरेन्द्र प्रसाद सिंह, बेन थाना।
आपराधिक इतिहास
कांड में गिरफ्तार दोनो अभियुक्तो का आपराधिक इतिहास पाया गया है। जिसमे संजीत कुमार 1- इस्लामपुर थाना कांड संख्या-656 / 20 धारा-302 / 34 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट में अभियुक्त है तथा दूसरे अभियुक्त मनोज कुमार इस्लापुर थाना कांड संख्या-141/22 दिनांक-15.01.2022 TRT-147/148/149/341/332/333/307/188/353/269/270/271 भा० द० वि० में अभियुक्त है।