अपराध

अलग-अलग जगहों से दो गिरफ्तार भेजे गए जेल।

गुड्डू कुमार सिंह:-आरा/गडहनी। स्थानीय थाना क्षेत्र मंदुरा गांव एवं सहार थाना क्षेत्र के सेंवथा गांव से अलग-अलग काण्ड के फरार अभियुक्तों को गुप्त सूचना के आधार पर गडहनी पुलिस ने छापामारी कर गिरफ्तार किया।थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक रणवीर कुमार ने बताया कि अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी 8 पीठ का जीआरई नम्बर 3143/2017 तथा गडहनी थाना काण्ड संख्या 75/17 के नन वैलेवुल वारंटी उमेश यादव पिता स्वर्गीय शिव कुमार यादव ग्राम मंदुरा को घर से और चोरी के अभियुक्त गडहनी थाना काण्ड संख्या 3/24 के अभियुक्त चंदन नट पिता पिरू नट जो सहार थाना क्षेत्र के सेंवथा गांव निवासी है को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button