अपराधकिशनगंजगिरफ्तारीठाकुरगंजपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज में आपसी विवाद में तेजाब फेंकने की घटना, दो आरोपी गिरफ्तार

किशनगंज,06मार्च(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले के सुखानी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान तेजाब फेंकने की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात करीब आठ बजे सुखानी थाना क्षेत्र के कादोगांव में दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद के दौरान एक पक्ष द्वारा गर्म पानी में तेजाब मिलाकर दूसरे पक्ष पर फेंक दिया गया।

इस घटना में भेलु दास पिता–सुबोल दास, सुशांत दास पिता–भेलु दास दोनों निवासी कादोगांव तथा मनोज ठाकुर पिता–जितन ठाकुर और भुला सहनी पिता–सुरेश सहनी निवासी सुखानी आंशिक रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सुखानी थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई गई, जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

इस संबंध में कादोगांव निवासी पिंकी दास पति भेलु दास के लिखित आवेदन के आधार पर सुखानी थाना में कांड संख्या 15/26, दिनांक 05 मार्च 2026 को भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी दीपक सिंह पिता–फुटकु सिंह तथा कौनी देवी पति–दीपक सिंह, दोनों निवासी कादोगांव थाना सुखानी, जिला किशनगंज को गिरफ्तार कर लिया है।घटनास्थल से तेजाब रखने वाली बोतल भी बरामद कर जब्त कर ली गई है। साथ ही स्थल को सुरक्षित रखते हुए वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल टीम को भी सूचित किया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच की जा रही है। किशनगंज पुलिस ने कहा है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता की सुरक्षा के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!