किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर आदिवासीयों ने निकाला विजय जुलूस।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिले के पोठिया प्रखंड में शुक्रवार को आदिवासी सेंगेल अभियान के बैनर तले जिला उप परगाना (गांव प्रधान) दिलीप टूडू की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की जीत पर विजय जुलूस निकाला।आदिवासी सेंगेल अभियान ने जीत का स्वागत किया। जूलूस निकालकर नगाड़ा बजाकर खुशी का इजहार किया। जूलूस का नेतृत्व कर रहे आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ टुडू ने कहा कि भारत के राष्ट्रपति पद सभी भारतीयों के लिए है लेकिन एक आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मू की जीत को आदिवासी सेंगेल अभियान देश और दुनिया के आदिवासियों के लिए मान सम्मान और गौरव का क्षण मानती हैं। आदिवासी सेंगेल अभियान भारत के पांच प्रदेशों (बिहार बंगाल असम उड़ीसा झारखंड) में खुशी का इजहार कर रही हैं। आदिवासी समाज में उम्मीद की नई किरण जगी है। जूलूस शीतलपुर आदिवासी गांव से बरौट मेन रोड, इस्लामपुर होते हुए पोठिया प्रखंड चौक में पहुंची। विजय जुलूस कार्यक्रम में गांव प्रधान दिलीप टुडू, सरना धर्म जिला सभापति दुलाल मरांडी, होपन हांसदा, रामू हेम्ब्रम, लाटू हेम्ब्रम, विनय उरांव, फुलजेन टोप्पो, लखीराम हेम्ब्रम, मनोज हेम्ब्रम, रौनी उरांव, उत्तम उरांव, मिनोती बारोई, फूलमुनी मुर्मू, बालेका बासकी आदि महिला व पुरुष शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button