District Adminstrationअपराधकिशनगंजठाकुरगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : आंगनवाड़ी विभाग की उदासीनता का भरपूर फायदा उठा रही है सेविका।

किशनगंज/फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत रसिया अंतर्गत वार्ड नंबर चार में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 128 में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। आंगनवाड़ी केंद्र में सुबह 8 बजे तक केंद्र के अंदर सेविका, सहायिका और बच्चे उपस्थित नहीं पाए गए। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब पोषक क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 128 की सेविका शकुंतला देवी नियमों को ताक पर रखकर मनमाने ढंग से आंगनवाड़ी केंद्र चला रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सेविका रोबदार अंदाज में ग्रामीणों से बात करती है और किसी चीज की जानकारी पूछने पर नहीं बताती है। ग्रामीणों ने बताया कि सेविका शकुंतला देवी द्वारा ग्रामीण बच्चों को नियमित रूप से मिलने वाले रूटींन खानपान और राशन का भी वितरण नहीं करती है। वर्षों से ऐसा ही चला आ रहा है लेकिन आज तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को खेलने के लिए खिलौने भी आंगनवाड़ी केंद्र में उपलब्ध नहीं है। ऐसी सेविकाओं के आंगनवाड़ी केंद्र की जांच कर कार्रवाई की आवश्यकता है जो गरीब बच्चों के मुंह से निवाला छीन रही है। अब सवाल यह खड़ा हो रहा है कि ऐसे आंगनवाड़ी केंद्रों की जांच कौन करेंगे और कब तक करेंगे ?

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button