किशनगंजपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज में 21 जुलाई से नव नियुक्त सिपाहियों का प्रशिक्षण प्रारंभ, चकला पुलिस लाइन में होंगी तैयारियां

किशनगंज,04जुलाई(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले में नव नियुक्त सिपाहियों का प्रशिक्षण आगामी 21 जुलाई से प्रारंभ होगा। चकला पुलिस लाइन में अररिया जिला बल के 209 पुरुष सिपाहियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने शुक्रवार को बताया कि प्रशिक्षण के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। प्रशिक्षण स्थल चकला में बन रही नई पुलिस लाइन को लेकर हाल ही में पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल और एसपी ने निरीक्षण भी किया था। निरीक्षण के दौरान जवानों के ठहरने, भोजन, प्रशिक्षण सुविधा आदि की विस्तार से समीक्षा की गई।

इधर, किशनगंज जिला बल के 190 महिला सिपाहियों का प्रशिक्षण बीएसएपी-16, पटना में तथा 173 पुरुष सिपाहियों का प्रशिक्षण अररिया जिला में 21 जुलाई से शुरू होगा।

गौरतलब है कि हाल ही में विज्ञापन संख्या 01/2023 के अंतर्गत चयनित 362 नव नियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया था। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में एसपी सागर कुमार ने सिपाहियों को भारतीय संविधान के अनुसार कर्तव्यों के पालन की शपथ भी दिलाई थी।

खास बात यह रही कि इस नियुक्ति में महिला सिपाहियों की संख्या पुरुषों से अधिक रही — कुल 190 महिला सिपाही और 172 पुरुष सिपाही शामिल हैं।

प्रशिक्षण में सिपाहियों को शारीरिक, शैक्षणिक एवं विधिक जानकारी से लेकर आधुनिक पुलिसिंग तकनीकों तक की व्यापक जानकारी दी जाएगी, ताकि वे बेहतर ढंग से कानून व्यवस्था को संभाल सकें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!