किशनगंजठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पौआखाली में चेहल्लुम पर कड़ी सुरक्षा के बीच निकला मशाल जुलूस

किशनगंज, 05 अगस्त (के.स.)। फ़रीद अहमद, मोहर्रम के चेहल्लुम के अवसर पर बुधवार शाम पौआखाली के लक्ष्मी चौक से अकीदतमंदों द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पौआखाली पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और जुलूस के दौरान लक्ष्मी चौक सहित पूरे मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती की गई। प्रशासन की निगरानी में जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस सतर्क रही। इस दौरान नगर के उपाध्यक्ष प्रतिनिधी अबुनसर आलम ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button