ज्योतिष/धर्मब्रेकिंग न्यूज़

आज का पंचांग

आचार्य ब्रजेश मिश्र

दिनांक 24 फरवरी 2022
विक्रम संवत 2078
शक संवत 1943 (प्लव)
अयन – उत्तरायण
गोल – याम्यगोल:
ऋतु – शिशिर
मास- फाल्गुन
पक्ष – कृष्णपक्ष
तिथि – अष्टमी दिन 01:16 उपरांत नवमी
दिन : गुरुवार
नक्षत्र : अनुराधा दिन 11:59 उपरांत ज्येष्ठा
योग : हर्षण
सूर्य नक्षत्र – शतभिषा
सूर्य राशि – कुम्भ
सूर्योदय – 06:215 (रांची )
सूर्यास्त- 17:49
राहुकाल – 13:30 – 15:00
🌹शुभ समय🌹
अभिजित मुहूर्त : 11:36 – 12:24
शिव वास -:
23 + 23 + 5 = 51 ÷ 7 = 2 शेष
गौरी के साथ = सुखसम्पतिदायक
कृष्णपक्ष की अष्टमी के दिन भगवान शिव माता गौरी के साथ होते हैं, इस तिथिमें रुद्राभिषेक करने से सुख-समृद्धि उपलब्ध होती है।
♨️अग्निवास : 23 + 5 + 1 = 29 ÷ 4 = 1 शेष
आकाश में = प्राणनाशक
राहुकाल वास: दक्षिण में
दिशाशूल – गुरुवार को दक्षिण दिशा और अग्नि कोण का दिशाशूल होता है यदि यात्रा अत्यंत आवश्यक हो तो दधि का सेवनकर प्रस्थान करें।

🌹आज का व्रत त्यौहार🌹

जानकी जयन्ती

सीता जयंती पर ऐसे करें श्रीजानकी वन्दना और श्रीजानकी जी की आरती

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हर वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को सीता जयंती या जानकी जयंती मनाई जाती है। इस दिन सीता जी का प्रकाट्य हुआ था। जानकी जयंती के दिन पूजा के समय माता सीता की वंदना और आरती करना आवश्यक माना गया है। जानकी जयंती का व्रत रखने वालों को श्रीजानकी जी की आरती करनी चाहिए। आइए जानते हैं कि जानकी जयंती पर श्रीजानकी वन्दन और श्रीजानकी जी की आरती कैसे करें।

फाल्गुन कृष्ण अष्टमी को स्नान आदि से निवृत होकर पूजा स्थल पर माता सीता की प्रतिमा स्थापित कर लें। फिर उनको पुष्प, अक्षत्, धूप, दीप के साथ श्रृंगार के सामान अर्पित करें। फिर श्रीजानकी जी की वन्दना करें। इसके बाद पूजा के अंतिम चरण में आरती करें।

श्रीजानकी वन्दना

उद्भवस्थितिसंहारकारिणीं क्लेशहारिणीम्।

सर्वश्रेयस्करीं सीतां नतोअहं रामवल्लभाम्।।

श्रीजानकी जी की आरती

आरती जनक-लली की कीजै।
सुबरन-थार बारि घृत-बाती,
तन निज बारि रूप-रस पीजै।।
गौर-बरन सुंदर तन सोभा
नख-सिख छबि नैननि भर लीजै।
सरस-माधुरी स्वामिनि मेरी
चरन-कमल में चित नित दीजै।।

श्रीजानकीजी

आरती श्रीजनक-दुलारी की।
सीताजी रघुबर-प्यारी की।।

जगत-जननि जग की विस्तारिणि,
नित्य सत्य साकेत विहारिणि,
परम दयामयि दीनोद्धारिणि,
मैया भक्तन हितकारी की।। सीताजी.।।
सती शिरोमणि पति-हित-कारिणि,
पति-सेवा हित वन-वन चारिणि,
त्याग-धर्म-मूरति-धारीकी।। सीताजी.।।
विमल-कीर्ति सब लोकन छाई,
नाम लेत पावन मति आई,
सुमिरत कटत कष्ट दुखदाई,
शरणागत-जन-भय-हारी की।। सीताजी.।

जानकी जयंती व्रत का महत्व

जानकी जयंती का व्रत सुहागन महिलाएं रखती हैं। वे सीता माता से अपने पति के लंबी आयु का आशीर्वाद प्राप्त करती हैं। जानकी जयंती के दिन मां सीता की आराधना करने से  वैवाहिक जीवन की सभी समस्याओं का अंत हो जाता है। सीता जी मिथिला के राजा जनक की पुत्री थीं, इसलिए उनको जानकी भी कहा जाता है। इसलिए ही सीता जयंती को जानकी जयंती कहते हैं

⛅ व्रत पर्व विवरण –
💥 विशेष – अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞

🌷 घर में सुख-सम्पत्ति लाने के लिए 🌷
🐄 गाय के दूध के दही में थोडा जौ और तिल मिला दें | फिर उससे रगड़-रगड़कर
🌷 *“ॐ लक्ष्मीनारायणाय नम: ॐ लक्ष्मीनारायणाय नम: |” जप करके स्नान करें | –
🙏🏻 *-पहली रोटी गाय के लिए निकालें। इससे देवता भी खुश होते हैं और पितरों को भी शांति मिलती है।

पूजा घर में सदैव जल को तांबे के एक कलश में भरकर रखें, संभव हो तो ईशान कोण के हिस्से में रखें।

आरती, दीप, पूजा अग्रि जैसे पवित्रता के प्रतीक साधनों को मुंह से फूंक मारकर न बुझाएं।

मंदिर में धूप, अगरबत्ती व हवन कुंड की सामग्री दक्षिण-पूर्व अर्थात आग्नेय कोण में रखें।

 

घर के मुख्य द्वार पर दाईं तरफ स्वस्तिक बनाएं।

घर में कभी भी जाले न लगने दें वरना भाग्य और कर्म पर जाले लगने लगते हैं और बाधा आती है।
🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞

🌷 श्रद्धा -भक्ति बढ़ाने हेतु 🌷
🙏🏻 गीता के १२ वें अध्याय का दूसरा (२) और बीसवां (२०) श्लोक .. केवल दो श्लोक का पाठ करके… भगवद गीता हाथ में रख कर..हम शुभ संकल्प करें कि ” हे भगवन ! आप ने ये दो श्लोकों में जो परम श्रद्धा की बात बताई है वो हमारी हमारे गुरु चरणों में हो जाये ” तो वो वचन भगवान के हैं …भगवान सत्स्वरूप हैं तो उनके वचन भी सत है और हम उन वचनों का पाठ करके संकल्प करें तो जो सचमुच अपने गुरु में श्रद्धा भक्ति बढ़ाना चाहते हैं उनका संकल्प भी ऐसा ही हो जाएगा ।
🌷 शोल्क :-
मय्यावेश्य मनो ये मां नित्ययुक्ता उपासते।
श्रद्धया परयोपेतास्ते मे युक्ततमा मताः।।2।।
🙏🏻 श्री भगवान बोलेः मुझमें मन को एकाग्र करके निरन्तर मेरे भजन-ध्यान में लगे हुए जो भक्तजन अतिशय श्रेष्ठ श्रद्धा से युक्त होकर मुझ सगुणरूप परमेश्वर को भजते हैं, वे मुझको योगियों में अति उत्तम योगी मान्य हैं।(2)
🌷 ये तु धर्म्यामृतमिदं यथोक्तं पर्युपासते।
श्रद्दधाना मत्परमा भक्तास्तेऽतीव मे प्रियाः।।20।।
🙏🏻 परन्तु जो श्रद्धायुक्त पुरुष मेरे परायण होकर इस ऊपर कहे हुए धर्ममय अमृत को निष्काम प्रेमभाव से सेवन करते हैं, वे भक्त मुझको अतिशय प्रिय हैं।(20)
🙏🏻 **
🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞

🌷 उम्र बढाने हेतु 🌷
🙏🏻 स्कन्द पुराण में आया है कि भोजन करते समय ५ अंग धोकर जो भोजन करता है उसकी उम्र १०० साल की होती हैं … उसकी आयु बढ़ती है ५ अंग …२ हाथ ….२ पैर… और मुंह धोकर भोजन करने बैठें ।
🙏🏻)*
🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞
🙏🏻🌷🌻🌹🌹🌹🌹🌹🙏पंचक
मार्च 2022
पंचक का आरंभ- 28 मार्च 2022, सोमवार को 23.56 पीएम से
पंचक का समापन- 2 अप्रैल 2022, शनिवार को 29.24 मिनट पर।

एकादशी
रविवार, 26 फरवरी 2022- विजया एकादशी
सोमवार, 14 मार्च 2022- आमलकी एकादशी
सोमवार, 28 मार्च 2022- पापमोचनी एकादशी

प्रदोष
28 फरवरी, दिन: सोमवार, सोम प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 06:20 बजे से रात 08:49 बजे तक.
15 मार्च, दिन: मंगलवार, भौम प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 06:29 बजे से रात 08:53 बजे तक.
29 मार्च, दिन: मंगलवार, भौम प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 06:37 बजे से रात 08:57 बजे तक.

पूर्णिमा
16 फरवरी, दिन: बुधवार: माघ पूर्णिमा

17 मार्च, दिन: गुरुवार: फाल्गुन पूर्णिमा

अमावस्या
फाल्गुन अमावस्या बुधवार 2 मार्च, 2022।

दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।

अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष
नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति को थोड़ा संभलकर चलना होगा, क्योंकि आप बढ़ते हुए खर्चों के कारण उसे खतरे में डाल सकते हैं। आज आपको दूसरों की बातों में आने से बचना होगा, क्योंकि वह आपको गुमराह कर सकते हैं और आपको परेशानी में डाल सकते हैं, इसलिए आज आपको उनकी बातों पर अमल करने से बचना होगा। आज आपको अपने जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, उसके लिए आपके सामने कई अफसर आएंगे, जिन्हें आपको पहचानकर अमल करना होगा। विद्यार्थियों को भी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए अपने सीनियर से चला मशवरा करना पड़ सकता है

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर होने वाला है, क्योंकि आज उनको उनके किसी परिजन द्वारा कोई बेहतर अवसर प्राप्त होगा और जिसके कारण उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो अपने सामान को सुरक्षित रखें, नहीं तो उसके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। बिजनेस कर रहे लोगों को आज आय के कई अवसर प्राप्त होंगे। आज आपकी माताजी को अक्समात कोई रोग अपनी चपेट में ले सकता है, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे और आपको भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप किसी नए कार्य को करने की भी सोच सकते हैं, जिसके लिए आज दिन बेहतर रहेगा। आज आपको अपने किसी परिजन से धोखा मिल सकता है, जिसके कारण आपका विश्वास टूटेगा। आज आप अपने से ज्यादा दूसरों के कार्य की ओर ध्यान देंगे और आप दूसरों का भला सोचेंगे और उनकी सेवा भी दिल से करेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ भी सोच सकते हैं, इसलिए आज आपको काम से मतलब रखना ही बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप अपने जीवनसाथी को किसी नए बिजनेस की शुरुआत करा सकते हैं, जिसमें आपको अपने पिताजी से सलाह अवश्य करना होगा, जो लोग किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उन्हें सोच समझ कर करना होगा व उसके चल-अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जाना होगा, तभी धन का निवेश करें, नहीं तो उनका धन डूब सकता है। आज विदेशों में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने व्यवसाय की किसी डील को फाइनल करने के लिए किसी परिजन से मदद ले सकते हैं, जिसमें आपको अपने भाइयों से भी सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे और आपके परिवार का कोई सदस्य आपसे कुछ फरमाइश कर सकता है, जिसे आप पूरा करते नजर आएंगे। आज आप अपनी शान शौकत पर भी कुछ धन व्यय करेंगे जिसमे आपको ध्यान देना होगा, क्योंकि आपके कुछ शत्रु आपकी तरक्की देखकर आपसे ईष्या करेंगे, इसलिए आज आपको अपने उन शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज नौकरी से जुड़े जातकों को कोई बेहतर अवसर आ सकता है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें आज अपने साथी द्वारा कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आपके परिवार के किसी सदस्य से आपका कोई वाद-विवाद पनप सकता है, जिसमें आपको कुछ खरी-खोटी भी सुनने को मिल सकती है, जो लोग आज किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो उन्हें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा, क्योंकि उस धन को उतार पाना उनके लिए मुश्किल होगा। सायंकाल का समय आज आप अपनी अपने जीवन साथी के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन किसी संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। आज आप किसी संपत्ति को खरीदने का मन बनाएंगे और जिसमें आपका पैसों का इंतजाम भी आसानी से हो जाएगा, लेकिन आपको अपने भाई बहनों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे, लेकिन अपने कठिन परिश्रम के कारण वह उसे सायंकाल तक पूरा करने में सफल रहेगे। आज आपको आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होने के कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, जिसके कारण आप अपने कुछ पुराने कर्ज उतारने में सफल रहेंगे।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप किसी व्यक्ति को अपना पार्टनर बनाएंगे, तो उससे मुलाकात आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज आप अपनी संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलवा सकते हैं। आज आप अपने पिताजी से अपनी कुछ समस्याओं को साझा करेंगे, जिनका समाधान भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आज व्यापार कर रहे लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी वह व्यापार में लाभ कमा पाएंगे। आज आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहने वाला है। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्चा आएंगे, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। आपका स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहेगा और जिसे देखकर आपके परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। आज आपको किसी सरकारी योजना का लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन उसमें भी आपको कुछ कष्ट होंगे, तभी वह लाभ आपको मिल पाएगा। आज आप अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर प्रसन्न रहेंगे, जिसे आप अपनी कुछ समस्याएं भी साझा करेंगे और आपके मन का बोझ भी हल्का होगा। आज आपके पिताजी को अकस्मात कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपको थोड़ा सावधानी से चलने के लिए होगा, क्योंकि आज आपको अपने पिछले किए हुए कार्यों के लिए भी कुछ संभल कर चलना होगा। आज आपके मन में चिंता बनी रहेगी, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आप अपनी धन संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए अपने भाई से भी मदद मांग सकते हैं। आज आप अपने कामों को समय पर पूरा न करने के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से समय पर मदद न मिलने के कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी शॉपिंग आदि पर भी जा सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपको अपने पारिवारिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह लेने से बचना होगा, नहीं तो वह कोई गलत सलाह दे सकते हैं। यदि आज आप अपने धन का निवेश किसी प्रॉपर्टी आदि में करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहने वाला है, लेकिन आज कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु सतर्क रहेंगे और वह आपके अधिकारियों से आपके चुगली लगाते नजर आएंगे, लेकिन आपको उनकी बातों को नजरअंदाज करके अपने काम की ओर ध्यान देना होगा, नहीं तो आपके शत्रुओं के कारण आपको अपने अधिकारी से डांट खानी पड़ सकती है। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

।मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आप दूसरों की सेवा में व्यतीत करेंगे। आज आप अपनों से ज्यादा दूसरों का ध्यान रखेंगे। आज आप दूसरों को खुश करने के चक्कर में अपने आप को भी दुखी कर सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। आज आपकी किसी बात का आप के परिवार के किसी सदस्य को बुरा लग सकता है। आज आपको अपने धन का निवेश सोच समझकर करना होगा, नहीं तो वह किसी गलत जगह हो सकता है। आज आपको अपनी वाणी की मधुरता को भी नहीं खोना है, नहीं तो लोग बुरा मान सकते हैं। विद्यार्थी को आज परीक्षा में मन मुताबिक लाभ मिलेंगे, जिनके कारण वह प्रसन्न रहेंगे और परिवार के सदस्य भी उनकी इच्छा की पूर्ति करते नजर आएंगे।

, आपका दिवस मंगलमय हो
🙏आचार्य ब्रजेश मिश्र तंत्र एवं ज्योतिष 7992327070
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌻
||भारत माता की जय||🚩

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button