District Adminstrationताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : बहादुरगंज नगर पंचायत अंतर्गत हर घर नल का जल योजना की समीक्षा DM, की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई आहूत।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिलांतर्गत बहादुरगंज नगर पंचायत अंतर्गत हर घर नल का जल योजना की समीक्षा जिलाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी, बहादुरगंज, संबंधित संवेदक तथा बुडको किशनगंज के सहायक अभियंता और कनीय अभियंता भी उपस्थित थे। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि मुख्य रूप से 27 योजनाओं के विरुद्ध 16 योजनाओं में ही जलापूर्ति का कार्य बहादुरगंज नप के विभिन्न वार्ड में किया जा रहा है। लंबित 11 योजनाओं के कार्यान्वयन में शिथिलता पर रोष प्रकट करते हुए जिलाधिकारी ने 25 दिसंबर तक कार्य पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया। जनवरी माह में पुनः समीक्षा किए जाने हेतु बैठक आहूत करने का निर्देश दिया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button