ब्रेकिंग न्यूज़

आज दिनांक 13 सितंबर 2020 को माननीय रघुवंश प्रसाद सिंह जी का पार्थिव शरीर बिहार विधान परिषद् में लाया गया।।…..

त्रिलोकीनाथ प्रसाद जहाँ बिहार विधान परिषद् के माननीय कार्यकारी सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह, माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, माननीय उपमुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी, बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष श्री विजय कुमार चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी एवं नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री तेजस्वी यादव ने रघुवंश बाबू के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रघुवंश बाबू के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण करने हेतु माननीय सदस्या श्रीमती रीना यादव, सर्वश्री संजीव कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, संजय प्रकाश पूर्व सदस्य सर्वश्री संजय सिंह, तनवीर हसन, बैजनाथ प्रसाद , विनोद सिंह, राजकिशोर कुशवाहा, रणवीर नन्दन, उदय नारायण राय, सुरेन्द्र यादव सहित विधान सभा के सदस्य श्री भोला यादव, पूर्व मंत्री श्री आलोक मेहता पूर्व मंत्री श्री शिवानंद तिवारी एवं राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह, खाद्य आयोग के उपाध्यक्ष श्री नंदकिशोर कुशवाहा, युवा जदयू के मुख्य प्रवक्ता श्री ओमप्रकाश सिंह सेतु ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सचिव श्री विनोद कुमार के साथ परिषद के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी रघुवंश बाबू के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया।अजीत रंजन
जनसम्पर्क पदाधिकारी बिहार विधान परिषद्

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!