जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित मामलों का हुआ निपटारा।….

गुड्डू कुमार सिंह:-आरा/पीरो। राज्य सरकार के निर्देश पर आयोजित हो रहे जनता दरबार में भूमि संबंधित आठ मामलों का आन द स्पाट निपटारा किया गया। शनिवार को पीरो थाना परिसर में राजस्व पदाधिकारी ऋतिका कृष्णा की मौजूदगी में भूमि संबंधित मामलों की सुनवाई की गई ।
जनता दरबार में समस्या सुनती राजस्व पदाधिकारी ऋतिका कृष्णा
इस दौरान सुजीत कुमार (नायक टोला),सुरज कुमार (अकरूआ) ,विक्रम कुमार ,(तिलाठ),चन्द्रभानू सिंह , (जितौरा व बरांव), गणेश कुमार साहू( पीरो नगर) ,यशोरजन सिंह आदि राजस्व कर्मियों ने अपने हलका से संबंधित मामलों के निपटारे में सहयोग प्रदान किया गया। यहां आयोजित जनता दरबार में राजस्व कर्मी सुजीत कुमार (नायक टोला),सुरज कुमार (अकरूआ) ,विक्रम कुमार ,(तिलाठ),चन्द्रभानू सिंह ,(जितौरा व बरांव),गणेश कुमार साहू( पीरो नगर) थाना प्रभारी नन्द किशोर सिंह एसआई यशोरंजन सिंह, आजाद आलम ,गुरू शरण दास आदि पुलिस पदाधिकारी के अलावे दर्जनों फरियादी मौजूद थे ।