ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

*सामयिक परिवेश ने किया कंबल वितरण*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा ::वर्ष के प्रथम दिन 01 जनवरी (रविवार) को बढ़ती शीत लहरी को देखते हुए साहित्य एवं सामाजिक संस्था सामयिक परिवेश की सक्रिय सदस्याओं द्वारा पटना में कम्बल वितरण किया गया। सामयिक परिवेश की अध्यक्षा एवं भारत की प्रसिद्ध लेखिका ममता मेहरोत्रा की प्रेरणा से संगठन की सदस्यों द्वारा गरीबों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर शिक्षाविद और वरिष्ठ लेखिका और ममता मेहरोत्रा ने कहा कि हम सबको बढ़ती सर्द में जरूरतमंदों की अवश्य मदद करनी चाहिए। वहीं संस्था की सचिव श्रीमती विभा सिंह ने बताया कि इस तरह के सामाजिक कार्यों में हमारी संस्था सदैव अग्रणी रहती है। मौके पर लोकगायिका नीतू नवगीत की भी उपस्थिति रही। कम्बल वितरण में श्रीमती पूनम चौधरी, दिव्या यादव, अंजनी कुमारी, रेणु सिंह एवं रूबी जी ने अपना विशिष्ट योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button