अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : जिला परिषद मार्केट के कोर्ट कंपाउंड से फर्जी जन्मप्रमाण पत्र बनाने के आरोप में तीन दुकानदार को किया गिरफ्तार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिला परिषद मार्केट के कोर्ट कंपाउंड में फर्जी सटीपीकेट बनाने वाला ग्रुप को DM के निर्देश पर SDM शाहनवाज अहमद नियाजी के नेतृत्व में छापेमारी कर मुकेश कुमार साह, पिता बिजय प्रसाद साह सा०-रोलबाग वार्ड नंबर 30 दूसरा राकेश कुमार पिता-विजय प्रसाद साह सा०-रोलबाग वार्ड नंबर 30 तीसरा जुनेद आलम पिता-खुर्शीद अनवर सा०-रुईधाशा वार्ड संख्या 23 को गिरफ्तार किया है। आपको बताते चले कि जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश को इसकी गुप्त सूचना मिली थी कि कोर्ट कैम्पस में फर्जी तरिके से जन्म प्रमाण पत्र बनाया जाता है। जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा तुरंत टीम बनाकर रेड कर कार्रवाई करने का निर्देश SDM शाहनवाज अहमद नियाजी को दिया। SDM ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद किशनगज श्री दीपक कुमार के साथ उक्त दुकान में छापेमारी की गई। जिसमें जन्म प्रमाण पत्र से सम्बंधित फर्जी कागजात मिले। वही कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद किशनगज दीपक कुमार ने बताया की ये लोग खरगपुर के हॉस्पिटल के नाम पर बर्थ सर्टिफिकेट बनांता था। इसके लिए पूरी प्रक्रिया अपनाया जाता था ताकि कागजात ओरिजिनल लगे। आपको बताते चले कि SDM शाहनवाज अहमद नियाजी, व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार एवं सांख्याकिक पदाधिकारी सहित पुलिस बल के साथ छापामारी कर 03 लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button