ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : बीजेपी जिला कार्यसमिति की बैठक धर्मगंज भाजपा कार्यालय में आयोजित, बैठक में पारित किए गए तीन प्रस्ताव।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, बीजेपी जिला कार्यालय, धरमगंज में जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला के पदाधिकारी, मंच मोर्चा के अध्यक्ष, मंडल के अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी मौजूद रहे। जिला कार्यसमिति बैठक में आगामी कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई और सभी कार्यकर्ताओ एवं पार्टी पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती पर बल देने की बात कही गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने की। वहीं जिला प्रभारी मनोज सिंह ने बैठक का संचालन किया। वंदे मातरम गीत बैठक का शुभारंभ हुआ। जिसके बाद जिला प्रभारी मनोज सिंह ने 1 सप्ताह के अंदर मंडल कार्यसमिति, शक्ति केंद्र एवं बूथ प्रभारी, बूथ कमेटी की सूची उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि आज की बैठक में तीन मुख्य प्रस्ताव पारित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पैक्स की गतिविधियों की जांच, जमीन संबंधी परिमार्जन में ऑनलाइन में त्रुटि के साथ साथ जिले में अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति भूमिहीनों को सरकारी योजना के तहत भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव लिया गया है। बैठक में जिला महामंत्री राजेश गुप्ता, गोपाल मोहन सिंह, तरुण सिंह, पंकज कुमार, नवीन झा, गायत्री देवी, लखन लाल पंडित, ज्योति कुमार सोनू, बिजली सिंह, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंकित कौशिक, अनुपम ठाकुर महिला मोर्चा जिला महामंत्री एवं सभी नगर अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक में मंच संचालन मनीष सिन्हा के द्वारा किया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button