अपराधकिशनगंजठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

ठाकुरगंज : चोरी के तीन मोबाइल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, सुखानी पुलिस की कार्रवाई

किशनगंज, 21 सितंबर (के.स.)। फ़रीद अहमद, सुखानी थाना पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सुखानी थाना कांड संख्या 51/26, दिनांक 03 सितंबर 2026, धारा 305(a) BNS के तहत कार्रवाई करते हुए शाहिदुर रहमान, विशाल कुमार शाह और नरेश कुमार शाह को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी किए गए कुल तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को चोरी की घटना के उद्भेदन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button