प्रमुख खबरें

भोला पासवान शास्त्री जी के विचार आज भी जनसेवा की प्रेरणा : दीपक प्रकाश

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/महान जननेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में माननीय पंचायती राज मंत्री श्री दीपक प्रकाश जी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर श्री दीपक प्रकाश जी ने कहा कि भोला पासवान शास्त्री जी का संपूर्ण जीवन समाज के वंचित, गरीब एवं जरूरतमंद वर्गों के हितों के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में सादगी, ईमानदारी, सामाजिक सरोकार और जनसेवा को विशेष महत्व दिया।
उन्होंने कहा कि भोला पासवान शास्त्री जी केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और जनसेवा की मजबूत आवाज थे। उनके विचारों एवं आदर्शों में समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान, समान अवसर और सामाजिक समरसता की भावना दिखाई देती है।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कुमार पाटलिपुत्र सिंह सुशील ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम भोला पासवान शास्त्री जी के जीवन-मूल्यों और जनसेवा की भावना को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास एवं शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहें।
जयंती समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने भी भोला पासवान शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को स्मरण किया। इस दौरान कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक राम, प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी प्रमोद सिंह राजपूत, प्रदेश प्रवक्ता सिम्मी कुमारी, पटना महानगर अध्यक्ष खुर्शीद अहमद, प्रदेश महासचिव रियाजुद्दीन बक्खो, विरेन्द्र दाँगी, रणधीर कुमार सिंह, अशोक कुशवाहा, संजीव कुमार, अनिल यादव, विनोद पप्पू, मोहन यादव,

राजन कुमार प्रजापति, रामशरण कुशवाहा, कामता कुमार, संतोष कुमार, भोला शर्मा एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
*इस आशय की जानकारी प्रदेश महासचिव सह प्रदेश प्रवक्ता कुमार पटलीपुत्र सिंह सुशील ने दी|

 

Related Articles

Back to top button