राजनीति

भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचार आज भी प्रासंगिक : उपेन्द्र कुशवाहा

रालोजद प्रदेश कार्यालय में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी का मनाई गई पुण्यतिथि समारोह

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-देश के प्रख्यात समाजवादी चिंतक, पूर्व मुख्यमंत्री भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का विचार आज भी प्रासंगिक है| उनके समता-सादगी व स्वावलंबन से हम सभी राजनीतिक कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेनी चाहिए| उक्त बाते आज राष्ट्रीय लोक जनता दल के बिहार प्रदेश कार्यालय में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी का 36 वीं पुण्यतिथि समारोह के अवसर पर रालोजद सुप्रीमो व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने कर्पूरी ठाकुर जी के तस्वीर पर माल्यार्पण करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए रालोजद के बिहार प्रदेश प्रवक्ता व महासचिव राम पुकार सिन्हा ने बताया की इस पुण्यतिथि समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेन्द्र कुशवाहा के साथ पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता ई० शम्भुनाथ सिन्हा, अंगद कुशवाहा, प्रशांत पंकज, डा० परमानन्द सिंह, ब्रजेन्द्र कुमार पप्पू, खुर्शीद अहमद अशोक कुशवाहा, डा० बिरेन्द्र प्रसाद दांगी, मोहन यादव, सौरव सागर, बैधनाथ मेहता, बिनोद पप्पू ने जननायक व भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी को समाजवाद, लोकतंत्र व धर्मनिरपेक्षता का पूरोधा बताते हुए उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धान्जली अर्पित की |

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!