ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

*लगन के सीजन में रिलीज हुआ खेसारीलाल यादव और यामिनी सिंह का गाना हसीना।।….*

सारेगामा हम भोजपुरी और खेसारीलाल यादव का एक और धमाल, रिलीज के साथ वायरल हुआ गाना ‘हसीना।।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव और एक्ट्रेस यामिनी सिंह का गाना ‘हसीना’ आज सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज हो गया है। लगन के मौसम में इस गाने को रॉयल प्लाजा दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान रिलीज किया गया है, जो रिलीज के साथ ही वायरल भी हो रहा है, तभी महज मिनटों में इस गाने को 2 लाख से भी अधिक लोगों ने देख लिया। गाने की सबसे खास बात है कि यह लोगों को झूमने पर मजबूर कर देने वाला गाना है। सारेगामा हम भोजपुरी और खेसारीलाल यादव के कॉलेबरेशन का यह एक और नया धमाल मचाने वाला गाना है।

लिंक : https://youtu.be/7CBzfyMq64U

वहीं, गाना ‘हसीना’ को लेकर सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनस हेड बद्रीनाथ झा ने बताया कि हसीना एक मस्ती – धमाल वाला गाना है। यह लोगों को यकीनन पसंद आएगी। एक बार फिर से इस शानदार गाने में भोजपुरी के सिरमौर खेसारीलाल यादव नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री से वादे के अनुसार, हर बार हमारी कोशिश ये रहती है कि हम दर्शकों को स्वस्थ मनोरंजन दें। अच्छे गाने दें, जिसका कारवां लोगों को मनोरंजन की दुनिया के विविधताओं का सैर कराए। हम ना अश्लीलता को पक्षधर हैं, और ना ही मकसद हमारा सिर्फ बिजनस है। हमारी कोशिश भोजपुरी को उसके समृद्धि की ओर बढ़ाने का है। इसके लिए हम अपने लेबल से हर प्रतिभाशाली कलाकारों को मौका दे रहे हैं। आगे भी ये सिलसिला जारी रहेगा। फिलहाल मेरा सबों से अपील होगा कि आप सभी गाना हसीना को और बड़ा हिट बनाएं।

बात वहीं अगर गाना ‘हसीना’ के धमाकेदार म्यूजिक वीडियो खेसारीलाल यादव के साथ ठुमके लगा रही यामिनी सिंह ने कहा कि यह गाना मेरे दिल के करीब है। सारेगामा हम भोजपुरी और खेसारीलाल यादव के साथ काम करना मेरे लिए खास रहा है। इस गाने के मेकिंग के दौरान खूब मस्ती हुई। खेसारीलाल अद्भुत कलाकार हैं। उनके साथ काम करना हर किसी का सपना होता है। उन्होंने कहा कि इन दिनों शादी का महीना चल रहा है, उसके लिए यह हमारी तरफ से एक उपहार है भोजपुरी समाज को। इसलिए मैं सभी ऑडियन्स से अपील करूंगी कि आप इसे खूब प्यार और आशीर्वाद दें।

गौरतलब है कि गाना ‘हसीना’ को खेसारीलाल यादव ने अनुपमा यादव के साथ मिलकर गाया है। लिरिक्स छोटू यादव का है। म्यूजिक विकि वोक्स ने दिया है। कम्पोजिशन शुभम तिवारी का है। डायरेक्टर – कोरियोग्राफर गीता तमता हैं और पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button