विकास पुरूष श्री नीतीश कुमार जी के विशेष पहल से संचालित जीविका योजना से बच्चों की ड्रेस पर निखर रहा महिलाओं के हाथों का हुनर,
सिलाई बना जीविका दीदियों के लिए आजीविका का नया जरिया
– आंगनबाड़ी और स्कूलों में ड्रेस सिलाई से तय हुआ 225 करोड़ टर्न ओवर का लक्ष्य
– पोशाक की सिलाई कर जीविका दीदी तेजी से पेश कर रहीं सशक्तिकरण की एक नई मिसाल
– 45, 945 दीदियों को सिलाई का मिला प्रशिक्षण, 23535 ने उठाया आंगनबाड़ी केंद्रों में ड्रेस सिलने का बीड़ा
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/श्रवण कुमार, माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास एवं परिवहन विभाग, बिहार सरकार ने आज प्रेस वार्ता में बताया कि आज जीविका की दीदियां अब आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों का भविष्य संवारने में जुट गई हैं। वह इन बच्चों को गुणवत्तापूर्ण व एकरूप पोशाक उपलब्ध कराकर अपने हाथों की हुनर को निखारने में जुटी हैं। इससे शून्य से छह वर्ष उम्र के बच्चों को न सिर्फ आकर्षक पोशाक उपलब्ध हो रहा है बल्कि समूह की दीदियों के लिए सम्मानजनक आजीविका का जरिया भी तैयार हो चुका है। बच्चों के ड्रेस की सिलाई से समूह की दीदियों के लिए 225 करोड़ रुपए टर्न ओवर का लक्ष्य निर्धारित है, जिसे आने वाले समय में पूरा किया जाएगा।
माननीय मंत्री महोदय ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि जीविका समूहों की जीविका दीदियां आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों के लिए भविष्य तराशने की एक नई मिसाल साबित हो रही हैं। उनके हाथों तैयार आकर्षक ड्रेस बच्चों की खूबसूरती को निखारने का काम कर रहा है। योजना की सफलता को देखते हुए सरकार भविष्य में सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए भी ड्रेस जीविका दीदियों से सिलवाने का निर्णय लिया है।
माननीय मंत्री महोदय ने योजना के बारें विशेष् रूप से यह भी बताया कि वर्ष 2022 में शुरू जीविका दीदी की सिलाई घर के लिए 15 जिलों में 25 आधुनिक सिलाई सह उत्पादन केंद्र एवं प्रखंड स्तरीय 1050 सिलाई केंद्र स्थापित हैं। इन सिलाई केंद्रों पर सेवा देने के लिए 45 हजार 945 दीदियों को प्रशिक्षित किया गया है। इन जीविका दीदियों ने बच्चों के ड्रेस सिलाई का जो मुहिम छेड़ा है, उसके तहत आने वाले समय में एक लाख 13 हजार 971 स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों का ड्रेस उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है। एक अनुमान के अनुसार राज्य के सभी प्रमंडलों में करीब 50 लाख बच्चों को ड्रेस तैयार कर उन्हें प्रति वर्ष दो सेट के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा।
श्री कुमार ने कहा कि समूहों के नोडल अधिकारियों द्वारा समर्पित प्रतिवेदन से पता चलता है कि एक जीविका दीदी प्रति दिन औसतन 8-10 ड्रेस की सिलाई कर ले रही हैं। इनकी सहूलियत में कलस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) स्तर पर 15-20 और केंद्रीय प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्रों पर 60-70 सिलाई मशीन की सुविधा दी गई है। यहां प्रशिक्षित दीदियां सुबह 10 से शाम छह बजे के बीच बच्चों के ड्रेस की सिलाई कर अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही हैं ।
श्रवण कुमार, माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास एवं परिवहन विभाग, बिहार सरकार ने अंत में यह भी कहा कि बिहार में आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए यूनिफॉर्म (ड्रेस) की सिलाई का जिम्मा जीविका दीदियों को सौंपा गया है । राज्य में यह एक बड़ा आर्थिक बदलाव है। जीविका दीदियों के हाथों बच्चों का ड्रेस तैयार किए जाने से बड़े पैमाने पर टर्नओवर और रोजगार सृजन की संभावना बन रही है। आने वाले दिनों में इसे सरकारी स्कूलों में भी लागू किया जाएगा।



