ताजा खबरराज्यविचार

छतरपुर में प्रस्तावित भाजपा के कार्यक्रम की समीक्षा मनोज कुमार के द्वारा की गई

नवेंदु मिश्र

छतरपुर-छतरपुर मंडल में प्रस्तावित कार्यक्रम के तैयारी समीक्षा के लिए छतरपुर और नौडीहा बाजार मंडल की संयुक्त बैठक हुई।
इस बैठक के अनुसार अभिनंदन विजय संकल्प सभा का आयोजन 16 जुलाई को छतरपुर के विजय तारा रिसोर्ट में होगी। इसके मुख्य अतिथि प्रदेश के नेता होंगे एवं इस कार्यक्रम के संयोजक पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार होगे।
आज बैठक के दौरान पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार ने तैयारियों का जायजा लिया।
इस कार्यक्रम में दोनों मंडल के सभी पदाधिकारी, निगम अध्यक्ष, रामनरेश यादव छतरपुर मंडल, अध्यक्ष बाबूलाल पाठक नौडीहा बाजार मंडल, जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, जिला अधिकारिणी सदस्य अशोक तिवारी, ओबीसी के जिला अध्यक्ष राम प्रसाद शर्मा, मंडल मंत्री लालमोहन प्रसाद, मंडल उपाध्यक्ष रामजन्म यादव, मंडल महामंत्री अशोक मिश्रा, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार, छतरपुर मंडल युवा अध्यक्ष अजीत प्रजापति, मोर्चा के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह, युवा मोर्चा लाठ्या सुरेश प्रसाद यादव, पंकज प्रसाद, संतोष प्रसाद, छतरपुर मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष शिवराम जी, बिगन राम,रामजी यादव, संतोष यादव और अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!