District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : जिला भू-अर्जन की समीक्षा बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर हुई चर्चा

किशनगंज,20जनवरी(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह,
जिलाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जिला भू-अर्जन से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित एवं प्रस्तावित विभिन्न अधोसंरचना परियोजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि नई परियोजना सिलीगुड़ी–गोरखपुर एक्सप्रेसवे के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से अधियाचना प्राप्त हो चुकी है। इस क्रम में एमवीआर (MVR) रिवीजन हेतु संबंधित विभाग को संचिका भेज दी गई है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अधियाचना के आलोक में सभी अग्रेत्तर कार्रवाई शीघ्र पूर्ण की जाए। साथ ही नियमानुसार समिति का गठन कर जांच प्रक्रिया पूरी करने तथा खेसरा पंजी तत्काल तैयार करने का निर्देश दिया गया।

इसके अतिरिक्त कटहल डांगी से धर्म कांटा (ठाकुरगंज बाईपास) परियोजना के अंतर्गत शेष सभी प्रक्रियाओं को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

रेलवे गाइड बांध निर्माण के लिए मुआवजा भुगतान की कार्रवाई यथाशीघ्र पूर्ण करने हेतु शिविर आयोजित कर एलपीसी (LPC) निर्माण कार्य जल्द संपन्न कराने का निर्देश भी जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया। वहीं बहादुरगंज–टेढ़ागाछ मार्ग चौड़ीकरण परियोजना के अंतर्गत मार्ग में उत्पन्न अवरोधों को नियमानुसार शीघ्र हटाने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने सभी परियोजनाओं के लिए एलपीसी निर्माण हेतु शिविर आयोजित करने, त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा लाभुकों को समयबद्ध रूप से मुआवजा भुगतान करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, आरसीडी (RCD) के पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!