ठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच निकाला गया ईद मिलाद-उन-नबी का जुलूस।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत पौआखाली थाना क्षेत्र में पुलिस की चौक चौबंद व्यवस्था के बीच निकाला गया ईंद मिलाद-उन-नबी का जुलूस। जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पौआखाली थानाध्यक्ष रंजन कुमार यादव दल-बल के साथ जुलूस में मौजूद रहे। ईंद मिलाद-उन-नबी का जश्न बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। पौआखाली थाना क्षेत्र के तमाम गांव से छोटे-छोटे जुलूस पौआखाली बाजार से निकाले गए बड़े जुलूस में शामिल हुए और पौआखाली बाजार से लेकर डाक बंगला चौक पौआखाली तक जुलूस गई। जिसके बाद फिर से वापसी के समय तमाम गांव से आए हुए छोटे-छोटे जुलूस एक बड़े तबके के जुलूस में शामिल हुए जिसके बाद बाजार के मस्जिद में कुछ गांव के लोगों ने पहुंच कर फातिहा पढ़ा तो कुछ गांव के लोगों ने नूरी चौक पौआखाली के मदरसा में पहुंचकर फातिहा पढ़ा और फिर अपने अपने घर को लौट गए।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button