देशब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री ने भागलपुर में धमाके से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्‍यक्‍त किया।।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भागलपुर में धमाके से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्‍यक्‍त किया है। प्रधानमंत्री ने इस घटना से संबंधित हालात के बारे में बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से बातचीत की और कहा कि प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में लगा हुआ है तथा पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्‍ध कराई जा रही है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;

‘‘बिहार के भागलपुर में धमाके से हुई जनहानि की खबर पीड़ा देने वाली है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। घटना से जु़ड़े हालातों पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से भी बात हुई। प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में लगा हुआ है और पीड़ितों को हर संभव सहायता दी जा रही है।’’

***

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button