अपराधताजा खबर

भोजपुर /नगर थाना अंतर्गत गोलीबारी की घटना के मुख्य अभियुक्त ने भोजपुर पुलिस के  लगातार छापामारी के बाद माननीय न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।…

गुड्डू कुमार सिंह /आरा नगर थानान्तर्गत धोबीया गली में 03 युवकों को गोली मारकर घायल करने वाली घटना के मुख्य अभियुक्त पुलिस के लागातार दबिश के भय से आरा माननीय न्यायालय में किया आत्मसमर्पन।

वादी जितु कुमार, पे०-स्व० बैजु प्रसाद, सा० आयरणदेवी स्थान, थाना-आरा नगर, जिला-भोजपुर एवं उनके अन्य दो साथी राहुल कुमार एवं अमन कुमार दिनांक-22.08.2024 को अपराह्न 07:00 बजे धोबीया गली से जाने के कम में अंशु कुमार, नकुल महतो, सुधीर महतो एवं अज्ञात 3 से 4 व्यक्तियों द्वारा वादी को घेर कर गोली मारने की घटना को कारित किया, जिसमे वादी और उसके एक साथी घायल हो गये। यह घटना 2021 में हुए विवाद से संबंधित बताया जा रहा है। उक्त घटना के संबंध में वादी द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर आरा नगर थाना कांड सं0-530/24, दिनांक-23.08.2024, धारा-191 (2)/191(3)/190/126(2)/109 /118(1)/308(5)/324(4)/61 (2) बी.एन.एस. दर्ज किया गया। उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी एवं कांड का उद्‌भेदन हेतु पु०नि० देवराज राय, पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष, आरा नगर के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा आसूचना / तकनीकी आसूचना के आधार पर उक्त कांड में संलिप्त 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के

आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। उल्लेखनीय है कि उक्त कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित

टीम के द्वारा निरंतर रेड /छापामारी की जा रही है. पुलिस के लगातार दविस के भय से इस कांड के मुख्य अभियुक्त अंशु कुमार, पिता-शिवजी प्रसाद, सा०-मीरगंज पानी टंकी बिहार कॉलोनी, थाना-आरा नगर, जिला-भोजपुर ने दिनांक-29.08.2024 को आरा माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। पुलिस आगे इस मामले की जाँच कर रही है। आत्म समर्पण करने वाले अभियुक्त से विधिसम्मत ढंग से रिमांड करके इस घटना के सच्चाई के बारे में पता करेगी तथा इस काण्ड से संबंधित अनुसंधान पूर्ण किया जायेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!