प्रमुख खबरें

जेपी नड्डा द्वारा बिहार और पूर्वांचल के लोगों का अपमान असहनीय

मनीष कुमार कमलिया/आम आदमी पार्टी, बिहार की ओर से पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बब्लू कुमार (बब्लू प्रकाश) ने एक प्रेस बयान जारी कर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को संसद में “घुसपैठिया”, “बांग्लादेशी” और “रोहिंग्या” कहने पर कड़ा विरोध जताया है।

श्री कुमार ने कहा, “पटना में जन्मे जेपी नड्डा ने न केवल बिहार बल्कि उत्तर प्रदेश के मेहनतकश लोगों का घोर अपमान किया है। पटना के लोगों ने उन्हें सम्मान दिया, लेकिन बदले में उन्होंने बिहार और पूर्वांचल के लोगों को अपमानित करने का काम किया है। नड्डा जी, बिहार और पूर्वांचल के लोग घुसपैठिया नहीं हैं, बल्कि भारत के सम्मानित नागरिक हैं। दिल्ली पर उनका उतना ही अधिकार है, जितना किसी और का।”

उन्होंने आगे कहा, “नड्डा जी और भाजपा बिहार और पूर्वांचल के लोगों से बदला ले रहे हैं क्योंकि ये लोग दिल्ली में अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी से प्यार करते हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा सत्ता के घमंड में आकर मेहनतकश लोगों को ‘घुसपैठिया’ और ‘रोहिंग्या’ कह रही है। यह न केवल गलत है, बल्कि उनके स्वाभिमान पर सीधा हमला है।”

श्री कुमार ने कहा कि दिल्ली के विकास में बिहार और पूर्वांचल के हर श्रमिक का खून-पसीना शामिल है। वे दिल्ली को सजाते हैं, संवारते हैं, और वहां की आर्थिक रीढ़ बनते हैं। भाजपा द्वारा उन्हें अपमानित करना न्याय और इंसानियत के खिलाफ है।

आम आदमी पार्टी, बिहार मांग करती है कि जेपी नड्डा बिहार और पूर्वांचल के लोगों से बिना शर्त माफी मांगें। भाजपा यह स्पष्ट करे कि वे बिहार और पूर्वांचल के लोगों को इस तरह क्यों निशाना बना रहे हैं।

श्री कुमार ने यह भी कहा, “यह केवल वोटर लिस्ट का सवाल नहीं है, बल्कि हमारे सम्मान, पहचान और हक की लड़ाई है। बिहार और पूर्वांचल के लोग इस अपमान का करारा जवाब देंगे। दिल्ली और देश के हर कोने में बसे इन मेहनतकश लोगों का भाजपा अपमान करके बच नहीं सकती।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!