राज्य

घायल चौकिदार का ईलाज के लिए जाने के क्रम मौत।..

गुड्डू कुमार सिंह:-आरा/तरारी। सीढी से गिरने के क्रम घायल हुए तरारी थाना के सेदंहा निवासी चौकीदार अंगद सिंह की शनिवार को ईलाज के लिए ले जाने के क्रम रास्ते में मौतं हो गई।अंगद स्थानीय थाना क्षेत्र के सेदंहा गॉव निवासी स्व सत्यदेव सिंह के पुत्र थे।बताया जा रहा कि विगत तीन दिन पहले छ्त से उतरने के क्रम में सिढी से अनियंत्रित होकर गिर गंभीर रूप सें जख्मी हो गये थे।जिनका आरा शहर के एक निजी नर्सीग होम ईलाज चल रहा था ।स्थिति बिगड़ने पर डा० के सलाह के बाद बेहतर ईलाफ के लिए बनारस ले जाने के क्रम ही चौकीदार अंगद सिंह ने दम तोड़ दिया।इसके बाद परिजनों द्वारा अंगद सिंह के शव को पैतृक गाँव सेदंहा लाया गया। जहॉ घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचें तरारी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार भास्कर ने शव को अन्तय परिक्षण हेतु आरा भेजा गया। अंगद सिंह की मौतं की खबर सुनते ही परिजनों समेत उनके गांव एंव स्थानीय थाना में गम का माहौल छा गया। घटना के बाद मृतक अंगद सिंह की पत्नी पाना देवी ,पुत्र गजेन्द्र ,नीतीश ,अमित सहित अन्य परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है। चौकिदार अगंद को तीन पुत्र है जिसमे बडे पुत्र की शादी हुई है ।और दो पुत्रो की शादी करनी शेष है। इस घटना से सेदंहा गाँव में मातम छा गया व दुख का महौल कायम है।इस घटना के बाद थानाध्यक्ष प्रदीप कमार भास्कर प्रभारी मुखिया राघवेन्द्र सिंह उर्फ पिन्टू सिंह ,जिला पार्षद सदस्य जितेन्द्र प्रताप सिंह ,पैक्स अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह उर्फ भूली सिंह ,समिति उमेश प्रसाद ,राजद प्रखण्ड अध्यक्ष लाल बाबू सिंह वार्ड सदस्य ,घनश्याम पाण्डेय ,असगर जी ,पूर्व मुखिया प्रत्याशी दिपक कुमार ,पूर्व मुखिया अक्षय कुमार ,समाजसेवी अनील सिंह ,अरूण सिंह समेत दर्जनों लोगों शोक सतृप्त परिवार से मिल सत्वाना प्रकट करते हुए हर संम्भव मदद करने की बात कही ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!