ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : बागडहरा हाईस्कूल पूर्वजों कि निशानी है-विधायक

जोकीहाट प्रखंड में विधायक शाहनवाज आलम ने उत्क्रमित उच्य विद्यालय बगडहरा भवन किया उद्घाटन।

अररिया/अब्दुल कैय्युम, जिले के जोकीहाट विधायक  शाहनवाज आलम मंगलवार को जोकीहाट प्रखण्ड के उत्क्रमित उच्य विद्यालय बगडहरा का भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में विधायक शाहनवाज आलम ने वृक्षारोपण भी किया। इस मौके पर विधायक श्री आलम ने कि यह स्कूल 1881ई में स्थापित हुई हैं। यह विद्याल इस इलाके के पूर्वजों की निशानी है। इस विद्यालय में हमारे पूर्वजों ने पठन पाठन कर उच्च पदों में मुकाम हासिल किया है। इसका मर्यादा बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस मौके पर प्रखण्ड शिक्षा पदादिकारी प्रतिमा कुमारी, प्रधानाचार्य शम्स जमाल, विधायक प्रतिनिधि रफीक आलम, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष मो रफीक, प्रतिनिधि  रेजानूर, भूमिदाता मास्टर मो ईसा, इस्तियाक आलम, सीआरसी मो शाहनवाज आलम, मुनाजिर हसन, नसीम उद्दीन, मो आसिम, जावेद अकबाल, नदीम आलम,  नूर हसन, इसराइल आदि उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button