राज्य

जमशेदपुर, 15 फिट गणेश पूजा कमिटी टेल्को के भव्य पंडाल का उद्घाटन भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया।…

तारकेश्वर गुप्ता : जमशेदपुर, 15 फिट गणेश पूजा कमिटी टेल्को के साथ जमशेदपुर में आकर्षण का केंद्र रहता है, आज इस भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया, उद्घाटन के पश्चात दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा की सनातन धर्म और धार्मिक संस्कृति के प्रति यूवाओ का बढ़ता लगाव समाज में एक अच्छा संदेश दे रहा है, भगवान गणेश के पूजा के साथ सामाजिक जरूरतों के प्रति यूवाओ को जागरूक होने की आवश्यकता है, समाज में शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य करने से जागृति आएगी और समाज का स्तंभ मजबूत होगा। आज के उद्घाटन कार्यक्रम में अमरजीत सिंह राजा, आशीष राय, आकाश सिन्हा , अमरीक सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे, मुख्य रूप से अध्यक्ष विकास शर्मा, शुभम सिंह, रितेश शरण, इकबाल सिंह, पंकज, राज, तेजेंद्र सिंह जॉनी, साहिल शर्मा, सौरभ, दीपक, अक्षय, युधिस्ठिर पंचभया आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!