ठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : ठाकुरगंज में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया बकरीद का त्यौहार, सुरक्षा का दिखा पुख्ता इंतजाम

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर बकरीद पर्व की शुभकामनाएं दी, पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर ठाकुरगंज थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी

किशनगंज, 29 जून (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह/फरीद अहमद, ठाकुरगंज अंतरराष्ट्रीय व अंतरराज्जीय सीमा से सटे गलगलिया, क़ुर्लिकोर्ट, ठाकुरगंज, पौआखाली में गुरुवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद का पर्व मनाया गया। इस दौरान थाना क्षेत्र के लकड़ी डिपू, भक्सर भिट्टा, भातगावँ, निम्बुगुरी, बड़ाबांसमुनि, सहित सीमांत क्षेत्र के कई मस्जिदों में ईद उल अजहा की नवाज को अदा किया गया। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर बकरीद पर्व की शुभकामनाएं दी। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर ठाकुरगंज थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। बकरीद पर्व को लेकर सीमांत क्षेत्र में पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। इस दरम्यान क़ुर्लिकोर्ट थानाध्यक्ष इकबाल अहमद खां, सखानी थानाध्यक्ष रामलाल भारती, गलगलिया थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी, पौआखाली थानाध्यक्ष रंजन कुमार यादव के द्वारा दल बल के साथ क्षेत्र में सघन गस्ती की जा रही थी। बकरीद पर्व आपसी भाईचारगी सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्ण तरीके से पर्व को मनाया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button