ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश के लिए भाजपा का दरवाजा बंद, वे जिस पार्टी के साथ जाएंगे जनता उस पार्टी का नाश करेगी : सम्राट

नीतीश के लिए भाजपा का दरवाजा बंद, वे जिस पार्टी के साथ जाएंगे जनता उस पार्टी का नाश करेगी : सम्राट

शहर को कोई कर्बला बना दे, भाजपा के रहते यह संभव नहीं : सम्राट चौधरी

नीतीश में अब सामंती प्रवृत्ति घर कर गई है : चौधरी

 

पटना, 20 जनवरी । विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर शुक्रवार को विभिन्न मुद्दे पर घेरते हुए जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार में अब सामंती प्रवृत्ति घर कर गई है, जिस कारण वे अपने काफिले को निकालने के लिए जनता को परेशानी में डाल कर भारतीय रेल को भी रोक दे रहे है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में जनकल्याण संवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्या सुनने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव भी संपन्न हो गया, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के निर्देश पर बने पिछड़े आयोग की रिपोर्ट क्या आई, किसी को अब तक पता नहीं चला।

उन्होंने कहा कि 2013 में जब पहली बार नीतीश कुमार भाजपा का साथ छोड़ा था, तब से अब तक वे मात्र सत्ता में बने रहने और सरकार बचाने के ही कार्य में लगे हुए है।

उन्होंने नीतीश कुमार को सांप्रदायिक होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके शिक्षा मंत्री रामचरितमानस का अपमान कर रहे और उनके एमएलसी शहर को कर्बला बनाने की धमकी दे रहे है लेकिन नीतीश बाबू ‘मौनी बाबा’ बने हैं।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की स्थिति ऐसी हो गई है कि उनको कुछ पता ही नहीं रहता। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा पर भी मधेपुरा के इंजीनियरिंग कॉलेज में रोक लगा दी गई, आखिर सनातनी कहां जाए?

पत्रकारों द्वारा जदयू एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी के ‘ शहर को कर्बला ‘ बना दिया जाने के बयान के संबंध में पूछे जाने पर भाजपा नेता चौधरी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के रहते कोई शहर को कर्बला बना दे यह संभव नहीं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सबका सम्मान करती है और सबमें विश्वास करती है, लेकिन कोई एकतरफा कारवाई नहीं कर सकती।

नीतीश के भाजपा के साथ फिर से आने के संबंध में पूछे जाने पर चौधरी ने साफ लहजे में कहा कि भाजपा के दरवाजे नीतीश के लिए बंद हो गए हैं। उन्होंने आगे यह भी कह दिया कि नीतीश अब जिस पार्टी के साथ जाएंगे, जनता उसका नाश कर देगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा 2024 लोकसभा चुनाव और 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में अकेले और अपनी सरकार बनाएगी।

उन्होंने जातीय जनगणना को लेकर नीतीश कुमार को घेरते हुए कहा कि पिछले साल चुनाव में एनडीए कैबिनेट में जातीय गणना कराने के प्रस्ताव को पास किया है लेकिन अबतक जातीय गणना शुरू नहीं हो पाया है। अभी मात्र घरों की ही गिनती हो रही है, कही कोई गणना अब तक शुरू नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button