अपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : लूटकांड का एक आरोपी को सदर पुलिस ने मोतीबाग से किया गिरफ्तार, दो वर्ष से था फरार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, गुरुवार की देर रात सदर थाना पुलिस ने एक लूटकांड का आरोपी को गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए मोतीबाग से गिरफ्तार किया है। आरोपी दो साल से फरार चल रहा था। गुरुवार की देर रात एएसआई संजय कुमार यादव को गुप्त सूचना मिली कि लूटकांड का आरोपी को मोतीबाग क्षेत्र में देखा गया है। इतने में एएसआई संजय कुमार यादव ने मौके पर पहुँच नाटकीय ढंग से मो० जमील पिता स्व० शेख आलम सा०-बलिचुका थाना व जिला किशनगंज को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी जमील पर किशनगंज थाना कांड संख्या-151/20 दिनांक-14.04.2020 दर्ज है। शुक्रवार को सदर अस्पताल में मेंडिकल कराकर उसे जेल भेज दिया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button