किशनगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : एसएसबी की डीजी ने लिया फुलवारी व फरिंगोला एसएसबी कैम्प का जायजा।

कमांडेंट मुन्ना सिंह द्वारा मानचित्र के माध्यम से वाहिनी के नए स्थल एवं भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा तथा सीमा पर स्थापित सीमा चौकियों के बारे में जानकारी दी गई।किशनगंज,26अप्रैल (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, एसएसबी की डीजी रश्मि शुक्ला ने बुधवार को 12वीं वाहिनी एसएसबी के नए स्थल फुलवारी लहरा चौक एवं फरिंगोला स्थित एसएसबी कैम्प का जायजा लिया। एसएसबी की डीजी को कमांडेंट मुन्ना सिंह द्वारा मानचित्र के माध्यम से वाहिनी के नए स्थल एवं भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा तथा सीमा पर स्थापित सीमा चौकियों के बारे में जानकारी दी गई। महानिर्देशक ने जवानों को संबोधित करते हुए अपने कर्तव्य पालन, अनुशासन, कुशल व्यवहार व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का निर्देश दिया। उन्होंने 12वीं एसएसबी के 3 शहीद बल सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने जवानों के भोजनालय का भ्रमण किया और खाने की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। इस मौके पर एसएसबी के महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय, सिलीगुड़ी अमित कुमार, डीआईजी चारू ध्वज अग्रवाल, डीआईजी मंजीत सिंह पड्डा, डीएम श्रीकांत शास्त्री, एसपी डॉ इनाम उल हक मेगनु, कमांडेंट मनोज कुमार, कमांडेंट, मुन्ना सिंह, कमांडेंट रिजाउर रहमान अंसारी, काईखो अथिखो, द्वितीय कमान अधिकारी, 12वीं वाहिनी, फिलेम बसंता सिंह, उप कमांडेंट, चौबा अंगोमचा, उप कमांडेंट, सनिहे सलिऊ, उप कमांडेंट, एस एन सिंह, सहायक कमांडेंट, बीएसएफ, आयुष दधीच, सहायक कमांडेंट आदि मौजूद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button