ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गुरुनानक जयंती पर शहर के मुख्य पार्षद को किया गया सम्मानित।।..

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:- गुरुनानक कमेटी द्वारा अंग वस्त्र देकर मुख्य पार्षद विशाखा सिंह को किया गया सम्मानित सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव की 552 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से डेहरी बजार नील कोठी स्थित गुरुद्वारा में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. गुरुद्वारा में आयोजित गुरु नानक देव के द्वारा दी गई।

शिक्षाओं के बारे में भक्तों को बताया गया तथा गुरु ग्रंथ साहिब पाठ किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी ने शहर के अपने कार्यों के लिए चर्चित सफाई व्यवस्था में नंबर वन बनाने वाली नप के मुख्य पार्षद विशाखा सिंह व पार्षद संजीत सिंह को गुरुद्वारा कमेटी सुरजीत सिंह कुलदीप सिंह द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. बताते चलें कि सिख धर्म मैं गुरु पर्व का बहुत महत्व है।हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि के दिन गुरुनानक जयंती सिख समुदाय द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार भी कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर शुक्रवार को यह आयोजन किया गया इस मौके पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसके बाद गुरुद्वारे में सुबह शाम भजन कीर्तन किया गया सभी सिख समुदाय के अलावा अन्य लोगों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया इस मौके पर भंडारा का भी आयोजन किया गया।

जहां पर हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया इस मौके पर पार्षद सोनू चौधरी आरती देवी विजय कुमार कृष्णा कुमार हरजीत सिंह कमलदीप सिंह परमजीत सिंह महेंद्र सिंह आदि मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button