राज्य

पीरो के विकास में बाधा बना रहे लोगों के खिलाफ सभापति ने लगाया जन अदालत।….

गुड्डू कुमार सिंह:-...आरा : बिहार में नीतीश कुमार की सरकार जहां महिलाओं को शासन एवं सत्ता में 50 प्रतिशत आरक्षण देने की बात करती है। सरकार यह दावा करती है की उनके शासनकाल में महिलाओं को सुरक्षा दिया जा रहा है। लेकिन इसके ठीक विपरीत इसी सरकार में भोजपुर जिले के नगर परिषद पिरो की सभापति किरण उपाध्याय को आज नगर परिषद के विकास में बाधा बन रहे लोगो पर करवाइ नही होने और लगातार दी जा रही धमकी से परेशान होकर उनको जनता की अदालत लगानी पड़ी। पिरो के लोहिया चौक पर सैकड़ो महिलाओं के साथ सड़क पर बैठी है।

नगर परिषद को विकास के नए मुकाम पर ले जाने को तत्पर किरण उपाध्याय ने कई बार इसको लेकर मुख्यमंत्री से लेकर जिला पदाधिकारी तक गुहार लगाई लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। उल्टे उनको पीरों के विकास करने से भी रोका जा रहा है और तो और कई जनता की मांगों को भी लगातार अनदेखा किया जा रहा है। जिसके कारण आज उनको सड़क पर उतरना पड़ा है इस मामले को लेकर किरण उपाध्याय बताती है कि कई बार उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी से लेकर तमाम लोगों के यहां गुहार लगाया लेकिन इसका कोई प्रतिफल नहीं मिला। वही इस महिला सभापति के साथ धरने पर बैठी कई महिलाएं भी यह कहती नजर आई कि जब से यह सभापति बनी है हमेशा महिलाओं के विकास उनके सम्मान और प्रतिष्ठा की बात करती हैं। यह पहला सभापति बनी है जो महिलाओं के बारे में काम करती है। फिर भी इनके विकास कार्यों में जानबूझकर अड़ंगा लगाया जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!