प्रमुख खबरें

शिक्षा के प्रति अलख जगाने वाली समाज सुधारक फातिमा शेख की जयंती राजद कार्यालय में मनाई गई

सोनू कुमार/आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में महिलाओं में शिक्षा की अलख जगानेवाली समाज सुधारक फातिमा शेख जी की जयन्ती प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ तनवीर हसन जी की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्र्यापण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि फातिमा शेख देश की पहली मुस्लिम महिला शिक्षिका थी। इन्होंने सावित्री बाई फुले के साथ मिलकर काम किया व दलित और मुस्लिम महिालओं, बच्चों को शिक्षित करने की शुरूआत की। यही नहीं इन्होंने 1848 में लड़कियो के लिए देश में पहले स्कूल की स्थापना भी की थी। फातिमा शेख का जन्म 09 जनवरी, 1931 को पूणे के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था।
इस अवसर पर माल्यार्पण करने वालों में राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय महासचिवश्री बिनु यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर सुबोध मेहता,प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, चितरंजन गगन, अरुण कुमार यादव, प्रमोद कुमार सिन्हा , आरजू खान, श्रीमती मधु मंजरी,मुख्यालय प्रभारी मुकुंद सिंह, प्रदेश महासचिव श्री प्रमोद कुमार राम, श्री देव किशुन ठाकुर, श्री मदन शर्मा, श्री बल्ली यादव, खुर्शीद आलम सिद्दीकी, श्री निराला यादव,भाई अरुण कुमार, फैयाज आलम कमाल, श्री संजय यादव,डॉ प्रेम कुमार गुप्ता, श्री निर्भय कुमार अंबेडकर, इंजीनियर अशोक यादव, श्री नंदू यादव, श्री अभिषेक सिंह, श्री महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी, श्री विजय कुमार यादव, श्री कुमर राय, श्री राजेश पाल, सरदार रणजीत सिंह, श्री उपेंद्र चंद्रवंशी, डॉ गोपाल कृष्ण , शिवेंद्र तांती, श्री ओम प्रकाश चौटाला, श्री गणेश कुमार यादव, डॉ लालदेव यादव,श्री बिंदन यादव, श्री पारस कुमार और गुड्डू यादव, श्री चंदेश्वर प्रसाद सिंह, श्री सुनील राय, मनीषा राज, श्री नरेश रविदास, श्री कपिल देव सिंह,शैलेश यादव, श्री संतोष कुमार सहित अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!