ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अध्यात्म चिंतन मंडल का 49 वाँ वार्षिकोत्सव मनाया गया।।…

गुड्डु कुमार सिंह;-सहार (भोजपुर)। जिले के सहार अंचलीय अध्यात्म चिंतन मंडल का 49 वाँ वार्षिकोत्सव बड़े ही श्रद्धा उल्लास के साथ बरुना गांव में सम्पन्न हुआ।इस सर्वधर्म आध्यात्मिक मंडल की स्थापना 1973 में अन्धारी गांव निवासी और स्वतंत्रता सेनानी स्व ब्रह्मचारी जी किया था। तब से यह मंडल पुराने सहार प्रखंड के गांव गांव में हर रविवार को आध्यात्मिक गोष्ठी तब से करता आ रहा है,साथ ही सलाना वार्षिकोत्सव भी किसी एक गांव में रब्बी की कटनी से पूर्व आयोजित करता है जब लोग कृषि कार्य से कम व्यस्त होते हैं।
इस वर्ष का वार्षिकोत्सव अगिआंव प्रखंड के बरुणा गांव के शिव मंदिर परिसर में आयोजित हुआ जिसमें प्रखंड के किसान मजदूर कारीगर समाज के आध्यात्मिक सोच के लोगों और महिलाओं ने भाग लिया।तीन दिनों तक चले इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में सर्वधर्म समभाव और मानव मानव एक है जैसे विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे और गीता,रामायण आदि ग्रन्थों में इस मानवधर्म की अवधारणा के तमाम पहलुओं पर चर्चा की।मंडल के सचिव बहुआरा गांव निवासी कामेश्वर दास ने बताया कि संगीतमय प्रवचन के लिए बाहर की कुछ सुयोग्य प्रवाचिकाओं को भी आमंत्रित किया गया था।अगले वर्ष अध्यात्म चिन्तन मंडल का 50वां वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!