अपराधठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : सुखानी पुलिस ने तीन पेशेवर चोरों को दबोचा

सुखानी थानाध्यक्ष रामलाल भारती ने बताया कि पकड़े गए चोरों के पास से चार मोबाइल फोन और एक अल्टो चार पहिया वाहन जप्त किया गया है

किशनगंज, 01 अक्टूबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिला के सुखानी थाना क्षेत्र के कादोगांव से मोबाइल चोरी कर भाग रहे तीन चोरों को पुलिस ने खदेड़ कर जमना पुल के समीप दबोचा और गिरफ्तार कर थाना लाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़े गए युवकों में मुख्य आरोपी विजय महतो, पिता स्व० सदर महतो, सा०- खगड़ा वार्ड नंबर 35 थाना व जिला किशनगंज, के साथ दो युवक सूरज कुमार नूनिया और आकाश कुमार है। मुख्य आरोपी विजय महतो पूर्व में झारखंड के साहिबगंज जिला अंतर्गत तालझारी थाना स्थित महाराजा गांव निवासी है जो स्थानीय रूप से किशनगंज माचमारा में रह रहा है। जिसे पुलिस तकरीबन एक माह से ढूंढ रही थी, मोबाइल छिनतई एवं चोरी जैसे कई मामले पहले से ही दर्ज है, आरोपी विजय महतो खुद गाड़ी लेकर घूमते रहता रहा और जगह-जगह में अपने चोर ग्रुप के लड़कों को काम पर लगाते रहे घटना को अंजाम देते ही उसे गाड़ी में रिसीव कर अपने ठिकाना तक पहुंचाते रहे, बताया जा रहा है कि इनका नेटवर्क उत्तर दिनाजपुर, किशनगंज के विभिन्न क्षेत्र, बंगाल, सिलीगुड़ी, पंजीपारा, इस्लामपुर, सहित कई जगहों तक फैला हुआ है। थानाध्यक्ष रामलाल भारती ने बताया कि पकड़े गए चोरों के पास से चार मोबाइल फोन और एक अल्टो चार पहिया वाहन जप्त किया गया है। आगे उन्होंने कहा कि पीड़ित मो० इब्राहिम के आवेदन पर गिरफ्तार किए गए आरोपियों को भा०द०वि० की 379, 411, 34 धाराओं के तहत कांड संख्या 28/23 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई के बाद से क्षेत्र के लोग थानाध्यक्ष की सरहाना कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!