अपराधकिशनगंजठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : एसएसबी के कार्रवाई से गौ तस्कर में मचा हड़कंप, भारत-नेपाल सीमा पर 20 मवेशी किया ज़ब्त तस्कर फरार।

किशनगंज जिले में पशु माफिया सक्रिय।

किशनगंज, 29 अप्रैल (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह/फरीद अहमद, 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज की “ई” समवाय कदूवीटा एवं वाह्य सीमा चौकी साल्बरीटोला के जवानों द्वारा कमान्डेंट 19वीं वाहिनी के निर्देशन के आधार पर लगाये गये गश्त के दौरान गौवंश तस्करी करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 125/2 से 50 मीटर की दूरी (भारत की ओर) शुक्रवार रात्रि समय तकरीबन नौ बजे 20 गौवंश जब्त किया गया, इन गौवंश को नेपाल से भारत में अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था। जवानों के द्वारा रोकने पर तस्कर गौवंश वहीँ छोड़ कर भागने में कामयाब रहा तथा जवानों द्वारा 20 गौ वंशों को जब्त किया गया। जब्त किए गए सभी गौवंश को आवश्यक कागजी कार्यवाही के साथ गर्बनडांगा थाने को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया गया है। एसएसबी 19वीं वाहिनी के कमांडेंट ने कहा कि लगातार कार्रवाई की जाएगी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button