ठाकुरगंज : SSB 19वीं के द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन
19वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज की समवाय मुख्यालय परिसर धनतोला, वाह्य सीमा चौकी बिहारीटोला एवं कडूवीटा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

किशनगंज, 03 अगस्त (के.स.)। फरीद अहमद, स्वर्णजीत शर्मा, कमान्डेंट, 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज के निर्देश में साइबर जागरूकता अभियान के तहत 19वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज की समवाय मुख्यालय परिसर धनतोला, वाह्य सीमा चौकी बिहारीटोला एवं कडूवीटा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत सुनील कुमार, सहायक कमांडेंट (संचार) ने की जिसमे उन्होंने बल के जवानों को हो रही साइबर ठगी के बारे में बताया, उन्होंने बताया की किस तरह आज कल “साइबर फ्रॉड” से लोगो के बैंक खाते से कैसे लाखो रूपये की ठगी की जा रही है। ऑनलाइन गेमिंग एप्लीकेशन अपने मोबाइल में न रखने की सलाह दी गयी और बताया गया कि अपना OTP किसी के साथ भी साझा न करें, अपने सॉफ़्टवेयर और ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट रखें तथा ठगी से सतर्क रहना है। साथ ही डिजिटल पेमेंट के फायदे और नुकसान के बारे में उनके द्वारा बताया गया। इसके साथ ही वित्तीय धोखाधड़ी होने पर आगे क्या क्या करना है उसकी भी जानकारी दी गई। आजकल बहुत सारे तरीकों से लोगों के साथ वित्तीय धोखाधड़ी की जा रही है जिससे सभी को सावधान रहने की जरुरत है। इस कार्यक्रम में निरीक्षक मृतुन्जय उपाध्याय, उप निरीक्षक (संचार) दिनकर कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक, प्रेम दत्त रतुरी, सहित अन्य बलकर्मी मौजूद रहे।