ठाकुरगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : नल जल योजना बनी शोभा की वस्तु

किशनगंज-ठाकुरगंज/फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत डुमरिया पंचायत के डुमरिया बाजार में नल जल योजना के तहत लगाए गए पाइप में टोटी ना होने के कारण पानी की धारा बहती हुई नजर आई, तो वही प्रखंड के कई जगहों पर नल जल योजना के तहत पानी टंकी लगने के महीनों बाद भी अब तक ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नल जल योजना के नाम पर सिर्फ लूट मची हुई है। संवेदक और ऑपरेटर अपनी मनमानी करते हैं तभी तो महीनों बीत जाने के बाद भी अब तक स्वच्छ पेयजल से ग्रामीण वंचित हैं। ठाकुरगंज प्रखंड के नगर पंचायत पौआखाली के कई जगहों पर यह नजारा आपको देखने को मिल जाएगा, जहां पर नल जल योजना के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हुई है। लोगों को सुविधा नहीं मिली, धरातल पर नल जल योजना का जल नजर ही नहीं आया, सिर्फ पानी टंकी लगा पाइप बिछी लेकिन शुद्ध पेयजल लोगों तक पहुंच ही नहीं पा रहा है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों के द्वारा जांच की आवश्यकता है ताकि ग्रामीणों को भी शुद्ध पेयजल का लाभ मिल सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!