ठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए की वट सावित्री पूजा

किशनगंज,  19 मई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, ठाकुरगंज वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म में बेहद खास त्योहार माना जाता है। यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग की लंबी आयु के लिए रखती हैं और कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा वर पाने के लिए यह व्रत रखती हैं। इस बार वट सावित्री व्रत मनाया गया। इस बार ज्येष्ठ माह की अमावस्या भी पड़ रही है। इसलिए यह दिन बेहद खास रहने वाला है। वट सावित्री व्रत भी सौभाग्य प्राप्ति के लिए एक बड़ा व्रत माना जाता है। यह ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या को मनाया जाता है। वट सावित्री की पूजा वट वृक्ष के नीचे की गई। वट सावित्री व्रत की पूजा में एक वट वृक्ष, बरगद का फल, सावित्री और सत्यवान की मूर्ति या तस्वीर, भिगा हुआ काला चना, कलावा, सफेद कच्चा सूत, रक्षासूत्र, बांस का पंखा, सवा मीटर का कपड़ा, लाल और पीले फूल, मिठाई, बताशा, फल, धूप, दीपक, अगरबत्ती, मिट्टी का दीया, सिंदूर, अक्षत, रोली, सवा मीटर का कपड़ा, पान का पत्ता, सुपारी, नारियल, श्रृंगार सामग्री, जल कलश, पूजा की थाली, वट सावित्री व्रत कथा की पुस्तक आदि से की गई।

Related Articles

Back to top button