District Adminstrationअपराधकिशनगंजठाकुरगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : बंद नहीं हो रहा डोजियर मशीन से बालू निकालने का खेल।

किशनगंज-ठाकुरगंज/फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत नयागंज कनकई नदी में डोजियर मशीन लगाकर बालू का उत्खनन किया जा रहा है। खनन नियमों को ताक पर रखकर बालू माफिया डोजियर मशीन लगा कर बालू का खुले आम उत्खनन कर रहे है। विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार डोजियर मशीन से जुड़ी खबर जब प्रकाशित की जाती है तब खबर को पढ़कर ही बालू माफिया डोजियर मशीन को खोलना शुरू कर देते हैं फिर जब मामला शांत हो जाता है तब फिर से डोजियर मशीन लगाकर बालू का उत्खनन शुरू कर देते हैं। खबर प्रकाशित के कुछ मिनटों के अंदर अगर बालू के उत्खनन की जगह पर प्रसाशन द्वारा छापेमारी किया जाए तो विभाग को बड़ी ही आसानी से डोजियर मशीन मिल सकता है लेकिन आज तक ऐसा हुआ ही नहीं है। इससे पूर्व भी पवना कनकई नदी में चल रहे डोजियर मशीन से जुड़ी खबर प्रकाशित की गई थी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button