ठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : we4u की टीम और डॉक्टर के सहयोग से लगा गया फ्री मेडिकल कैंप।

किशनगंज-ठाकुरगंज/फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत डाकबंगला चौक पौवाखाली लक्ष्मी कंपलेक्स में we4u संस्था के टीम ने डॉ शाकिब आलम के सहयोग से फ्री मेडिकल कैंप लगाया जिसमें मुफ्त में लोगों का चेकअप कर इलाज किया जा रहा है। we4u संस्था के वकार अकरम ने बताया कि we4u टीम और डॉक्टर के सहयोग से फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन कर असहाय और गरीब लोगों का मुफ्त में चेकअप किया जा रहा है। we4u की टीम हर जगह समाज में निष्पक्ष असहाय लोगों के लिए कार्य करने के लिए तत्पर व तैयार है। गौरतलब हो कि पूर्व में we4u के टीम द्वारा असहाय लड़कियों की शादियां भी करवाई थी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button