ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश कुमार आज फिर से बनेंगे मुख्यमंत्री, साथ में तेजस्वी पांच साल बाद दोबारा बनेंगे डिप्टी सीएम    

नीतीश कुमार आज फिर से बनेंगे मुख्यमंत्री, साथ में तेजस्वी पांच साल बाद दोबारा बनेंगे डिप्टी सीएम

पटना-बिहार में नयी सरकार बन जाएगी। बुधवार दोपहर 2 बजे नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जबकि तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे।

मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद शाम को नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को 7 पार्टियों के 164 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी सौंपी। इस मौके पर तेजस्वी यादव भी उनके साथ राजभवन में मौजूद थे।

राजद के 16 और जदयू के 14 विधायक बन सकते हैं मंत्री

नीतीश-तेजस्वी के अलावा महागठबंधन की सरकार के कैबिनेट में राजद कोटे 16, 14 जदयू से, 3 कांग्रेस से, एक हम से, एक वाम दल से और एक निर्दलीय मंत्री बनाए जा सकते हैं।

वहीं विधानसभा स्पीकर के तौर पर राजद के अवध बिहारी चौधरी का नाम सामने आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button